RBSE 12th Topper 2024: राजस्थान बोर्ड की टॉपर प्राची सोनी ने बता दिया कि 100% नंबर कैसे मिले? देखें मार्कशीट
RBSE Topper 2024 prachi soni: अलवर के खैरथल की प्राची सोनी ने सभी विषयों में पूर्णांक पाकर प्रदेश को टॉप कर दिया है. प्राची ने बताया कि पढ़ाई के साथ उस गलती पर ध्यान दिया जो 10th में हो गई थी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद (rbse rajasthan board topper) टॉपर प्राची सोनी की चर्चा जोरों पर है. वजह है प्राची ने सभी विषयों में 100 मे से 100 नंबर पाकर 100% पर हैं. Rajasthan Tak को प्राची (rbse result 2024 topper) ने टॉपर होने का राज बताया. प्राची ने बताया कि उन्होंने उस गलती पर ध्यान दिया जो 10th में हो गई थी. इसलिए RBSE 10th में 96.67 प्रतिशत अंक ही आ पाए थे. 12वीं में प्राची ने पढ़ाई के साथ हैंडराइटिंग पर भी जोर दिया. विस्तार से जानिए प्राची का सक्सेज मंत्रा..