पत्नी से 10 रुपए लेकर लड़ा था पहला चुनाव, थानेदार की नौकरी छोड़ मुख्यमंत्री बने थे भैरोंसिंह शेखावत
Siasi Kisse: सीकर जिले के खाचरियावास गांव के एक सामान्य परिवार में पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत का जन्म हुआ. इनके पिता टीचर थे. ग्रामीण परिवेश से जुड़े शेखावत का लालन-पालन सामान्य परिवारों की तरह हुआ. पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलिस में नौकरी मिल गई. लेकिन ज्यादा दिन नौकरी कर पाए. करीब 5-6 साल […]
ADVERTISEMENT

Siasi Kisse: सीकर जिले के खाचरियावास गांव के एक सामान्य परिवार में पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत का जन्म हुआ. इनके पिता टीचर थे. ग्रामीण परिवेश से जुड़े शेखावत का लालन-पालन सामान्य परिवारों की तरह हुआ. पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलिस में नौकरी मिल गई. लेकिन ज्यादा दिन नौकरी कर पाए. करीब 5-6 साल पुलिस की नौकरी करने के बाद उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी. इसके बाद में वह खेती के काम में लग गए. शेखावत के बड़े भाई को चुनाव लड़ने का ऑफर मिला लेकिन उन्होंने अपने भाई को आगे कर दिया. आगे चलकर शेखावत राजस्थान की राजनीति में बड़े नेताओं में शुमार हो गए. प्रदेश की जनता शेखावत को प्यार से बाबोसा कहकर बुलाती है. भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं. उसके बाद वह देश के 11वें उपराष्ट्रपति बने.