Vande Bharat Express from Agra to Udaipur : उदयपुर से आगरा के बीच इस डेट से शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेन, ये है रूट चार्ट
Vande Bharat Train from Agra to Udaipur : उत्तर प्रदेश के आगरा से राजस्थान के उदयपुर पर्यटन स्थाल को जोड़ने के लिए रेलवे ने नई पहल की है. अब यात्रियों को उदयपुर और आगरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा जल्द मिलने वाली है.
ADVERTISEMENT

Vande Bharat Train
पर्यटकों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. अब उत्तर प्रदेश के जाने-माने पर्यटन स्थल आगरा से राजस्थान के राजे-रजवाड़ों का शहर उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat express Train from Agra to Udaipur) चलाने की तैयारी है. ये ट्रेन सप्ताह में 3 दिन आगरा (agra cantt) और उदयपुर के बीच आप और डाऊन चलेगी. बाकी 3 दिन ये यही ट्रेन जयपुर से उदयपुर (Udaipur city) के बीच में चलेगी. अब यात्री आगरा से उदयपुर के बीच की दूरी महज साढ़े 8 घंटे 45 मिनट में तय कर सकेंगे. इस दौरान ये ट्रेन आगरा से राजस्थान के सवाई माधोपुर समेत कई स्टेशनों से होते हुए आगे बढे़गी. इस दौरान राजस्थान के खूबसूरत नाजरों का लुत्फ भी यात्री विंडो से ले सकते हैं.