Pakistan से लौटी अंजू ने पहले पति अरविंद से ऐसा क्या कहा कि वो नरम पड़ते दिखे, जानें

anju return from pakistan: जानकारी मिली है कि अंजू ने अरविंद से फोन पर बात की है. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. तो अंजू ने अपनी बेटी से भी मुलाकात की है.

ADVERTISEMENT

अंजू की अपने पति अरविंद से हुई फोन पर बात, कहा- 'मैं बच्चों के लिए आऊंगी'
अंजू की अपने पति अरविंद से हुई फोन पर बात, कहा- 'मैं बच्चों के लिए आऊंगी'
Google CTA

anju return from pakistan: पाकिस्तान से लौटी अंजू गायब है. बच्चों से मिलने के नाम पर भारत आई अंजू के मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं. अंजू पाकिस्तान में बोल रही थी कि वो भारत पहुंचकर सभी सवालों के जवाब देगी, लेकिन अब वो गायब है. सबसे बचती हुई घूम रही है. भिवाड़ी पुलिस ने जब अंजू से पूछताछ की, तो उसने कहा कि वो ईसाई धर्म को मानती है. वो हिंदू नहीं है. इसलिए उसको हिंदू धर्म के नियमों की जानकारी नहीं है. भिवाड़ी पुलिस ने अंजू से करीब एक दर्जन सवाल पूछे तो उसका पूरा बयान वीडियो रिकॉर्ड किया गया.