Jolly LLB-3: जॉली एलएलबी 3 को लेकर क्या है पूरा विवाद? जानें अदालत का ताजा अपडेट

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी 3 के मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Jolly LLB 3 Movie controversy : राजस्थान के अजमेर में चल रही जॉली एलएलबी 3 फिल्म की शूटिंग (jolly llb 3 shooting) में जज और वकीलों की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है. इसको लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर हुई जिसपर 18 मई को कोर्ट में सुनवाई हुई. अजमेर (ajmer) की मुंसिफ उत्तर कोर्ट में यह याचिका जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों की तरफ से दायर की गई थी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 मई को होगी.