8वें वेतन आयोग को कैबिनेट की मंजूरी! पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई को बनाया गया अध्यक्ष, इस दिन से होगा लागू
8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने मंगलवार को 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलने की उम्मीद है. आयोग को 18 महीनों के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी और सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी.
ADVERTISEMENT

8th Pay Commission
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर का लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को आठवे वेतन आयोग को मंजूरी दी है. इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. 8वें वेतन आयोग को लागू करने के लिए एक अध्यक्ष का चुनाव भी कर लिया गया है. इसके साथ ही कैबिनेट ने वेतन आयोग के सभी टर्म को मंजूरी भी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहा कि आयोग की सिफारिशाें को 1 जनवरी 2026 से लागू किए जाने की संभावना है.