ASP Anuj Chaudhary : प्रमोशन मिलने के बाद प्रेमानंद महाराज से मिले अनुज चौधरी, जानें क्या हुई बात?

ASP Anuj Chaudhary: संभल के चर्चित CO अनुज चौधरी का प्रमोशन हो गया है. अब उन्हें CO से प्रमोट कर ASP बनाया गया है. ऐसे में अब अनुज चौधरी आशीर्वाद लेने प्रेमानंद महाराज के पास पुहंचे हैं. इस दौरान उनके और महाराज के बीच की गई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ADVERTISEMENT

ASP Anuj Chaudhary and Premanand Maharaj
ASP Anuj Chaudhary and Premanand Maharaj
google news

Anuj Chaudhary Promotion: उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित अधिकारी अनुज चौधरी का प्रमोशन हाे गया है. उन्हें अब CO पद से प्रमोट कर ASP बनाया गया है. प्रमोशन के बाद बाद लगातार उल्हें अपने सहकर्मियों और अधिकारियों से बधाई संदेश मिल रहे हैं. इस बीच अब अनुज चौधरी आशीर्वाद लेने प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान अनुज चौधरी ने महाराज जी से अपने काम से जुड़ी एक महत्वपूर्ण दुविधा पर मार्गदर्शन मांगा. इसके बाद उनकी प्रेमानंद महाराज से ये मुलाकात आर इस दौरान हुए सवाल-जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.