पहले मांगी न्यूड फोटो, फिर कहा 5 तरह से बनाओ पॉर्न वीडियो...पुलिस ने बताया तो आरोपी का नाम तो युवती रह गई दंग
Lucknow Cyber Crime News: लखनऊ में एक युवती के साथ साइबर ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पहले न्यूड फोटो और पॉर्न वीडियो बनाने का दबाव डाला और फिर मना करने पर मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल कर दीं. युवती शिकायत लेकर साइबर सेल पहुंची तो आरोपी की पहचान सामने आते ही उसके होश उड़ गए. मामले मेें आरोपी काेई और नहीं बल्कि उसका पुराना परिचित निकला.
ADVERTISEMENT

Lucknow Cyber Crime News
Lucknow Cyber Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर अपराध का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 25 वर्षीय युवती को अनजान नंबर से मैसेज भेजकर एक युवक ने उसकी न्यूड फोटो की मांग की. यही नहीं युवती का आरोप है कि युवक ने उससे पांच अलग-अलग तरह से पॉर्न वीडियो बनाकर भेजने का दबाव भी बनाया. जब पीड़िता ने इस तरह की अश्लील मांगों को मानने से इंकार किया तो आरोपी युवक ने उसे मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे दी. इसके कुछ दिनों बाद ही आराेपी ने युवती की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें शेयर कर दी. इस तस्वीरें देखकर युवती घबरा गई और साइबर थाने में पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस जांच में जब आरोपी युवक की पहचान सामने आई तो उसका नाम जानकर युवती भी दंग रह गई. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.