UP: अंधेरे में प्रेमिका के घर घुसा प्रेमी…ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर कुछ घंटों बाद जो हुआ उसने सबको कर दिया हैरान
UP News: मेरठ के एक गांव में प्रेम कहानी उस समय सनसनी में बदल गई जब देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. मामला इतना बढ़ा कि रातों-रात पंचायत बुलाई गई और दोनों परिवारों के बीच चली बातचीत के बाद ऐसा फैसला हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. दरअसल, मौके पर आनन-फानन में निकाह कराकर लड़की को विदा कर दिया गया.
ADVERTISEMENT

Meerut Love Story
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है. यहां अपनी प्रेमिका से रात के अंधेरे में उसके घर मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद उसके साथ जो हुआ वो न ही प्रेमिका ने साेचा होगा और न ही उसके प्रेमी ने. दरअसल, मामले में रात में ही पंचायत बुलाई गई. इसमें दाेनों परिवारों ने ऐसा फैसला लिया जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की होगी. अब दाेनों पक्षों का ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.