कौन हैं स्कूटी वाले विधायक जिन्होंने कभी ठुकराया था मंत्री पद? अब सेकंड हैंड गाड़ी और सादगी से जीत रहे जनता का दिल

Alam Badi MLA: आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलम बदी अपनी सादगी भरी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. यूपी विधानसभा के बजट सत्र में स्कूटी से पहुंचने वाले इस विधायक ने कभी मंत्री पद का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था. जानिए इंजीनियर से गांधीवादी नेता बने आलम बदी की पूरी कहानी और क्यों जनता के बीच उनकी अलग पहचान है.

ADVERTISEMENT

Alam Badi MLA
स्कूटी वाले विधायक आलम बदी(तस्वीर- न्यूज तक)
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जहां भौकाल, काफिले और सिक्योरिटी गार्ड्स का दबदबा रहता है, वहीं एक विधायक ऐसे भी हैं जो अपनी सादगी से सबको हैरान कर देते हैं. यूपी विधानसभा के बजट सत्र में जब विधायकों की लग्जरी गाड़ियों का काफिला पहुंच रहा था, तब एक बुजुर्ग विधायक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे. ये कोई और नहीं, आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलम बदी हैं. आलद बदी का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.