गोरखपुर: 35 की चाची का आधी उम्र के भतीजे पर आया दिल, एक दिन दोनों हो गए फरार...10 दिन बाद इस हालात में मिले
Chachi Bhatija Love Story: गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां 35 वर्षीय चाची अपने 15 वर्षीय भतीजे के साथ घर से फरार हो गई. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को 10 दिन बाद बरामद कर लिया. जानिए चाची-भतीजे के इस मामले की पूरी कहानी, पुलिस कार्रवाई और परिवार की प्रतिक्रिया.

गोरखपुर: कहते हैं कि इंसान प्यार में हर दहलीज लांघ देता है और उसे तब कुछ भी समझ नहीं आता है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है जहां प्यार ने ना तो उम्र देखी, ना रिश्ता और फिर लांघ दी सारी सीमाएं. यहां एक 35 की चाची का अपने से आधी उम्र करीबन 15 साल के भतीजे पर दिल आ गया, जिसके बाद दोनों ने साथ जीने की सोची और फिर घर से फरार हो गए. वहीं घरवालों ने लोक-लज्जा की वजह से इस बात को दबाएं रखा लेकिन मामला हाथ से निकलता देख उन्होंने पुलिस का सहारा लिया. फिर पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से दोनों को पकड़ा जहां दोनों सात जन्मों के लिए एक-दूजे के होने की कसमें खाने वाले ही थे. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
क्या है पूरा मामला?
रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. यहीं 9वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र जिसकी उम्र महज 15 साल है, वह अपनी 35 साल की चाची के साथ 26 जनवरी को फरार हो गया. जब शाम तक दोनों चाची भतीजा घर पर नहीं मिले तो उनकी खोज शुरू हुई. परिजनों ने समाज में अपनी इज्जत के कारण इस बात को दबाएं रखा और पहले अपने स्तर पर खोजबीन की. परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और लोगों से पूछा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
'घंटों बात करते थे दोनों'
जब परिजनों को लगा कि मामला हाथ से निकल रहा है तो उन्होंने पीपीगंज थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जब खुलकर परिवार वालों से पूछा तो पता चला कि दोनों घंटों तक बात किया करते थे. लेकिन रिश्ते में चाची-भतीजा होने की वजह से किसी को कोई शक नहीं हुआ. लेकिन अब हम चाहते हैं कि वे दोनों जल्द से जल्द परिवार में वापस लौट जाए. पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई है चाची का पति यानी चाचा बाहर रहकर कमाते है.
यह भी पढ़ें...
पुलिस ने दिखाई सतर्कता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी. उन्होंने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से छानबीन शुरू कर दी लेकिन शुरुआत में कुछ पता नहीं चला. इधर परिजन भी लगातार इधर-उधर और अपने रिश्तेदार से पूछताछ कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थी. पुलिस ने फिर मामले की सूचना आसपास के थानों में सर्कुलेट की जिसके बाद दूसरे थाने की पुलिस ने सोमवार को चाची और भतीजे को साथ में पकड़ लिया. फिर पीपीगंज थाने को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद चाची-भतीजे को पीपीगंज थाने लाया गया और परिजनों को भी बुलाया गया.
शादी की तैयारी कर रहे थे दोनों
परिवार और पुलिसवालों उस समय हक्का-बक्का रह गए जब उन्हें पता चला की दोनों शादी की तैयारी कर रहे थे. लेकिन शादी से पहले ही दोनों का प्लान फेल हो गया और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. लेकिन पकड़े जाने के बाद भी चाची भतीजे संग ही रहना चाहती है और अपनी सारी जिंदगी उसी के साथ बिताने की बात कहने लगी.
चाची-भतीजे को भेजा गया अपने-अपने घर
इस मामले को देख परिवार वालों ने दोनों को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही कुछ सुनने को तैयार नहीं. फिर बाद में काफी समझाने के बाद परिवार वालों ने अपने बेटे को समझाया और मनाकर अपने घर ले गए. वहीं चाची को उसके मायके भेज दिया दया है.
थानी प्रभारी ने दी ये जानकारी
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दोनों(चाची-भतीजा) से पूछताछ के दौरान परिजनों को बुलाया गया था. परिजनों ने साफ कहा कि वे किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते है. मामला अभी शांत है और सभी अपने-अपने घर चले गए है.
चाची भतीजे से जुड़ी यह लव स्टोरीज भी पढ़ें:
भतीजे संग ब्याह रचाकर चर्चा में आई जमुई की चाची आयुषी अब क्यों डर रही? खुद बताई इनसाइड स्टोरी










