गोरखपुर: राम कथा में क्यों भड़के कथावाचक राजन जी महाराज, वीडियो में खुद बताई वजह

Rajan Ji Maharaj Gorakhpur katha: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रही मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज की राम कथा उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब वे व्यास पीठ से अचानक ललकारते नजर आए. मंच पर हंगामे और कथित धमकी से आहत महाराज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

 Rajan Ji Maharaj Gorakhpur katha
Rajan Ji Maharaj Gorakhpur katha
google news

Rajan Ji Maharaj viral video: मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज इन दिनों उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राम कथा कर रहें हैं. ऐसे में यहां उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस बीच अब यहां से राजन जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है. इसमें वे व्यास पीठ से ललकारते हुए कहा कि कौन गोली मारेगा...किसने मां का दूध पिया है..