Deepawali 2025: 20 या 21 अक्टूबर...कब है दिवाली और शुभ मुहूर्त? काशी विद्वत परिषद ने बता दिया

इस बार यानी 2025 में दीपावली की तारीखों को लेकर लोगों को कन्फ्यूजन हो रहा है. लोग दीपावली की तारीखों को लेकर अलग-अलग दावे कर रहें हैं. अब इस विवाद के बीच काशी विद्वत परिषद ने धर्मशास्त्रीय गणना के आधार पर 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने का फैसला सुनाया है.

ADVERTISEMENT

Deepawali 2025 date
Deepawali 2025 date
google news

Deepawali 2025 date: इस बार भी दीपावली की तारीखों को लेकर लाेगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. कोई 20 अक्टूबर को मनाने की बात कर रहा था तो कुछ लोग 21 अक्टूबर का होने का दावा कर रहे थे. ऐसे में काशी विद्वत परिषद ने शास्त्रीय गणना और गहन विचार-विमर्श के बाद इस भ्रम की स्थित को साफ कर दिया है.