पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में कपल के अंतरंग पलों को एंटी ट्रैफिकिंग सिस्टम कैमरे से किया रिकॉर्ड, असिस्टेंट मैनेजर ने Video किया वायरल
Purvanchal Xpressway Viral Video: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक असिस्टेंट मैनेजर पर ATMS कैमरों की फुटेज निकालकर यात्रियों के निजी पलों के वीडियो वायरल करने और पैसे वसूलने का आरोप लगा है. अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काे की गई है. इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं कपंनी ने आराेपी को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Sultanpur toll plaza scandal
Sultanpur toll plaza scandal: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है. ये कपल पूर्वांचल एक्सप्रेव-वे पर जर्नी कर रहा था. कार में इनके निजी पलों को एंट्री ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) से रिकॉर्ड किया गया और टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर ने कपल को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया. पैसे ऐंठे और बाद में वीडियो वायरल भी कर दिया. इस पूरे मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. वहीं टोल प्लाजा का संचालन करने वाली ठेका कंपनी सुपर-वेव कम्युनिकेशन एंड इंफ्रा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (SCIPL) ने असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार को नौकरी से निकाल दिया दिया है. हालांकि इसमें भी कंपनी ने खेल कर दिया.