अर्जुन अवॉर्डी दिव्या काकरान ने शादी के दो साल बाद पति से तोड़ा रिश्ता, सोशल मीडिया पर किया तलाक का ऐलान!
Divya Kakran News: अर्जुन अवॉर्डी और इंटरनेशनल पहलवान दिव्या काकरान ने शादी के महज दो साल बाद सोशल मीडिया पर पति से तलाक लेने की घोषणा की है. इससे उनके फैंस भी हैरान रह गए. दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी.
ADVERTISEMENT

दिव्या काकरान ने 2023 में राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सचिन प्रताप सिंह से शादी की थी.
Divya Kakran News:फेमस अर्जुन अवॉर्डी और उत्तर प्रदेश के नोएडा में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात पहलवान दिव्या काकरान इन दिनों चर्चाओं में हैं. इसके पीछे की वजह है उनके द्वारा मंगलवार को इंस्टाग्राम पर किया गया एक पोस्ट. इसके बाद उनके फैंस भी चौंका गए थे.