JNU Election Result 2025: कौन हैं अदिति मिश्रा, जिन्होंने JNU में अध्यक्ष पद पर फिर लहराया लाल झंडा

JNU Election Result 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2025 के नतीजों में लेफ्ट की तरफ से अदिति मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली है. वे बनारस की रहने वाली और JNU में CCPPT से PhD कर रही हैं.

Aditi Mishra JNU President
Aditi Mishra JNU President
social share
google news

JNU Election Result 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रसंघ चुनाव 2025 की मतगणना पूरी हो गई है. इसमें अध्यक्ष पर लेफ्ट की उम्मीदवार अदिति मिश्रा ने बड़े मतों जीत हासिल कर ली है. आपको बता दें कि जेएनयू छात्र संघ में अध्यक्ष पद लेफ्ट के उम्मीदवार अदिति को 1,861 वोट मिले. वहीं, ABVP के उम्मीदवार विकास पटेल दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें 1,447 वोट हासिल किए. वहीं, इस पद पर तीसरे नंबर पर शिंदे PSA की विजयलक्ष्मी रहीं. 

कौन हैं JNU की नई अध्यक्ष अदिति मिश्रा?

आपको बता दें कि अदिति मिश्रा (Aditi Mishra JNU) यूपी के बनारस की रहने वाली हैं. इस समय वे JNU में Centre for Comparative Politics and Political Theory (CCPPT) से PhD कर रही हैं. उन्हें इस बार AISA ने अपना उम्मीदवार बनाया था. इससे पहले वे 2017 में बीएचयू में आंदोलन के दौरान चर्चा में आई थीं.

मंगलवार को डाले गए थे वोट

आपको बता दें कि JNU का छात्र संघ चुनाव में पिछले मंगलवार को वोट डाले गए थे. जिसके मतगणना आज सुबह से ही जारी थी. JNU के छात्र संघ चुनाव इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), एनएसयूआई, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के उम्मीदवार मैदान में हैं. 

यह भी पढ़ें...

यहां देखें अदिति मिश्रा का प्रेसिडेंशियल स्पीच

कौन कौन थे उम्मीदवार?

गौरतलब है कि इस बार JNU में अध्यक्ष पद के ये उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें

  • अदिति मिश्रा (लेफ्ट)
  • विकास पटेल (एबीवीपी)
  • शिंदे विजयलक्ष्मी (पीएसए)
  • विकास (एनएसयूआई)
  • अंगद सिंह (इंडिपेंडेंट )
  • राज रतन राजौरिया (बाप्सा)

यहां देखें पिछले 10 सालों अध्यक्ष पद काैन जीत?

  • 2024,नीतीश कुमार (AISA) - यूनाइटेड लेफ्ट
  • 2023,धनंजय,आइसा (AISA) - यूनाइटेड लेफ्ट
  • 2019,आइशी घोष (SFI) - यूनाइटेड लेफ्ट
  • 2018,एन साई बालाजी (AISA) - यूनाइटेड लेफ्ट
  • 2017,गीता कुमारी (AISA) - यूनाइटेड लेफ्ट
  • 2016,मोहित के पांडे (AISA) - यूनाइटेड लेफ्ट
  • 2015,कन्हैया कुमार (AISF)
  • 2014,आशुतोष कुमार (AISA)
  • 2013,अकबर चौधरी (AISA)
  • 2012,वी. लेनिन कुमार (DSF)
  • 2011, सुचेता डे (AISA)

follow on google news