एटा में एक ही परिवार के 4 लोगों का बेरहमी से कत्ल, चश्मदीद महिला ने बताया उस खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल
Etah family murder case: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई इस सामूहिक हत्या में दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की जान चली गई. मासूम बच्चे ने सबसे पहले लाशें देखीं, जबकि एक चश्मदीद महिला ने खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल बताया. जानें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

एटा में 4 लोगों का बेरहमी से हत्या
उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी मोहल्ले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मरने वालों में दवा कारोबारी कमल शाक्य के पिता डॉ. गंगा सिंह शाक्य, माता श्यामा देवी, पत्नी रत्ना देवी और बेटी ज्योति शामिल हैं. इस सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इसी बीच मामले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जहां बच्चा घर के आते-जाते दिख रहा है. इसके अलावा एक चश्मदीद महिला ने यूपी तक से खास बातचीत में खौफनाक मंजर बताया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.