कौन थे 27 साल के इंजीनियर युवराज मेहता? पिता के सामने 2 घंटे तड़पकर तोड़ा दम, सिस्टम की लापरवाही ने ली जान

Noida Software Engineer Death: 27 साल के डेटा इंजीनियर युवराज मेहता की नोएडा सेक्टर 150 में निर्माणाधीन मॉल के गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. बैरिकेडिंग की कमी, कोहरा और सिस्टम की लापरवाही ने ली जान. जानिए कौन है युवराज मेहता और उसके फैमिली की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Engineer Yuvraj Mehta Dies Due to Negligence
नोएडा सेक्टर 150 में हादसे में जान गंवाने वाले इंजीनियर युवराज मेहता
Google CTA

Software Engineer Yuvraj Mehta: नोएडा सेक्टर 150 में 16 जनवरी की रात एक ऐसी घटना घटी जिसने न केवल एक परिवार को तबाह कर दिया, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी बेनकाब कर दिया. 27 साल के होनहार डेटा इंजीनियर युवराज मेहता की एक निर्माणाधीन मॉल के 30 फीट गहरे बेसमेंट में गिरने से मौत हो गई. युवराज गुरुग्राम की एक निजी कंपनी (MASEC) में काम करते थे और शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे.