प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद काे आया अखिलेश यादव का फोन, जानें क्या क्या हुई बात?
Avamukteshwaranand Magh Mela Controversy: प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी रोके जाने का मामला अब सियासी तूल पकड़ चुका है. धरने पर बैठे शंकराचार्य को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन मिला है. फोन पर हुई बातचीत में प्रशासनिक कार्रवाई और धार्मिक परंपराओं पर सवाल उठाए गए.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से की फोन पर बातचीत
Magh Mela Controversy: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला इस वक्त खूब चर्चाओं में है. वजह हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद. दरअसल, हाल ही में मौनी अमावस्या के दिन ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी पालकी रोके जाने के विरोध में धरने पर बैठ गए. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से फोन पर बातचीत कर उन्हें अपना समर्थन दिया है. ऐसे चलिए खबर में जानते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई.