25 साल का रिश्ता,10 साल की दोस्ती, फिर शादी और अब तलाक की आहट...पहली बार ऐसे मिले थे प्रतीक और अपर्णा यादव

Prateek Yadav Instagram Post: मुलायम सिंह यादव परिवार एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं निजी रिश्ते हैं. प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनकी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है.

ADVERTISEMENT

Aparna Yadav and Prateek Yadav News
Aparna Yadav and Prateek Yadav News
google news

Prateek Yadav Aparna Yadav Love Story: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का परिवार हमेशा से चर्चा में रहता है. लेकिन इस बार वजह सियासत नहीं निजी जिंदगी से जुड़ी है. मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है. दरअसल, प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में उनकी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही है. इसके बाद बाद ये दोनाें सुर्खियों में आ गए हैं. आपकों बात दें कि अपर्णा यादव फिलहाल बीजेपी में हैं जबकि प्रतीक यादव सियासत से दूरी बनाए हुए हैं. अपर्णा यादव अपने बेबाक और विद्रोही तेवरों के लिए जानी जाती रही हैं और परिवार के भीतर भी उनकी पहचान अलग धारा में चलने वाली नेता के रूप में रही है. दोनों के बीच कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रहे. इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया. ऐसे में चलिए जानते हैं कि प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और वह किस तरह शादी तक पहुंची.