फौजी VS पुलिस: अलीगढ़ में फौजी भाइयों और पुलिसवालाें के बीच भिड़ंत, चौकी में जमकर हुई हाथापाई, हंगामे का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस और सेना के जवानों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. यहां चौकी में शिकायत लेकर गए दो फैजी भाइयों की कहासुनी के बाद पुलिसवालों से मारपीट हो गई. इस बीच ग्रामीणों ने भी थाने का घेराव कर नारेबाजी कर दी. मामले में सेना के अधिकारी भी थाने पहुंच गए.
ADVERTISEMENT

अलीगढ़ में पुलिस और सेना के जवानों के बीच हुई मारपीट
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस और सेना के जवानों के बीच मारपीट का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां दो फौजी भाई शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे. इसी बीच फौजी भाइयों की पुलिस चौकी में कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. इस बीच ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी. बाद में सेना के अधिकारियों के दखल के बाद मामला शांत हुआ.