प्रिंस बनकर 100 से ज्यादा लड़कियों को फंसाया, बस्ती में खुला लव जिहाद का सबसे खौफनाक 'अय्याशी अड्डा'

Love Jihad case UP: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आए लव जिहाद के सबसे बड़े स्कैंडल ने सनसनी फैला दी है. खुद को 'प्रिंस' बताकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने वाले अजफरुल हक का खौफनाक नेटवर्क उजागर हुआ है, जहां बिना आईडी वाले लॉज में शोषण, धर्मांतरण का दबाव और मानव तस्करी तक के आरोप लगे हैं. जानिए बस्ती लव जिहाद केस की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट.

Love Jihad case UP
बस्ती लव जिहाद केस में ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से लव जिहाद के एक ऐसे बड़े स्कैंडल का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पुलिस और खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. आरोपी अजफरुल हक, जो खुद को 'प्रिंस' बताकर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था, अब पुलिस की गिरफ्त में है. आरोप है कि उसने अब तक 100 से ज्यादा हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाया है, जबकि एक पीड़िता का दावा है कि यह आंकड़ा 300 के पार भी जा सकता है.

बिना आईडी और रिसेप्शन का वो 'खौफनाक होटल'

यूपी तक की टीम ग्राउंड जीरो पर उसी 'पब्लिक लॉज' पहुंची, जहां अजफरुल हक लड़कियों को लेकर आता था. इस लॉज की हकीकत बेहद चौंकाने वाली है. यहां न तो कोई रिसेप्शन है और न ही किसी आईडी कार्ड की जरूरत होती है. महज 500-700 रुपये में कमरा मिल जाता था, जहां आरोपी धड़ल्ले से लड़कियों को लेकर आता और उनका शारीरिक शोषण करता था.

एक कमरे के अंदर दूसरा कमरा और भागने के कई रास्ते

पड़ताल में सामने आया कि यह लॉज किसी खुफिया भूलभुलैया की तरह बना हुआ है. छोटे-छोटे कमरे हैं और एक कमरे के अंदर दूसरा गुप्त कमरा बनाया गया है. खास बात यह है कि पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित इस लॉज में भागने के लिए कई रास्ते छोड़े गए थे, ताकि छापेमारी होने पर आरोपी आसानी से निकल सके. इसी लॉज को अजफरुल हक ने अपनी 'अय्याशी का अड्डा' बना रखा था.

यह भी पढ़ें...

कलावा बांधकर 'प्रिंस' बनने का खेल

पीड़िताओं ने खुलासा किया कि अजफरुल हक हाथों में कलावा बांधता था ताकि हिंदू लड़कियां उस पर शक न करें. वह पहले दोस्ती करता, फिर प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करता और बाद में उन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाता था. आरोप तो यहां तक हैं कि कुछ लड़कियों को बहला-फुसलाकर विदेशों तक में बेच दिया गया, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला है.

आतंकी कनेक्शन और रसूख की जांच

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अजफरुल हक का आतंकी संगठनों से भी संबंध हो सकता है और उसके इस काले धंधे में उसका पूरा परिवार शामिल है. आरोपी के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वह पिछली बार जेल से छूटा था, तो उसने सड़क पर गाड़ियों का जुलूस निकालकर और केक काटकर जश्न मनाया था.

आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजफरुल हक को गिरफ्तार कर लिया है और कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल जांच एजेंसियां धर्मांतरण, शारीरिक शोषण और मानव तस्करी जैसे गंभीर पहलुओं पर जांच कर रही हैं. हिंदू संगठनों का कहना है कि अगर गहराई से जांच हुई तो यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा स्कैंडल साबित हो सकता है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: हाथ में कलावा पहन लड़कियों को प्यार का झांसा देता था अजफरुल...300 युवतियों से ब्लैकमेलिंग और रेप की होश उड़ा देने वाली कहानी आई सामने

    follow on google news