मेरठ: दलित युवती के किडनैपिंग केस में SSP मेरठ विपिन ताडा ने बताया आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस, पता चली ऑपरेशन की पूरी कहानी

Meerut Dalit Mahila Case: मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और बेटी के कथित अपहरण मामले में आरोपी पारस सोम को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब इस पूरे केस पर मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENT

Meerut Dalit Mahila Case
Meerut Dalit Mahila Case
Google CTA

Meerut Dalit Girl Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के कपसाड़ गांव में हुई घटना की देशभर में चर्चा है. यहां हुई दलित महिला की हत्या और उनकी बेटी के कथित अपहरण मामले में 11 जनवरी को रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोप पारस सोम को कोर्ट में पेश किया. इसके साथ ही कथित किडनैप की गई युवती को भी पुलिस ने कोर्ट पेश किया. दोनों की पेशी अलग अलग कोर्ट में हुई. कोर्ट ने मामले में आरोपी पारस सोम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इन सब के बीच अब मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा का बयान सामने आया है. वहीं, इससे पहले पारस के वकीलों का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे किए थे. यहां क्लिक कर पढ़ें उन्होंने क्या क्या कहा.