नोएडा: रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि कैब में पति-पत्नी ड्राइवर से कार रोकने के लिए जोड़ने लगे हाथ? Video वायरल
नोएडा में कैब चालक द्वारा पुलिस से बचने के लिए की गई रैश ड्राइविंग का वीडियो वायरल. परिवार के डर और बच्चे के रोने की आवाज से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: वायरल वीडियो से स्क्रीन ग्रैब.
नोएडा में एक कैब ड्राइवर की रैश ड्राइव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस कैब में पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची बैठी हुई है. वे डरे हुए हैं...बच्ची रो रही है...पति-पत्नी ड्राइवर से हाथ जोड़ रहे हैं...विनती कर रहे हैं कि कार रोक दे.