'मैं अपनी गर्दन…', महिला के आरोपों पर यूट्यूबर शादाब जकाती ने जारी किया नया वीडियो

Shadab Jakati controversy: मेरठ के मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती पर महिला द्वारा लगाए गए बंधक बनाने और शोषण के आरोपों के बीच नया मोड़ आया है. शादाब ने वीडियो जारी कर सभी आरोपों को खारिज किया और जांच की मांग की. सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है. जानें पूरा विवाद और दोनों पक्षों के दावे.

ADVERTISEMENT

Shadab Jakati controversy
महिला के आरोपों पर शादाब जकाती ने दिया रिएक्शन
google news

'10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी' से मशहूर हुए मेरठ के रहने वाले शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में आ गए है. शादाब जकाती इस बार किसी वीडियो की वजह से नहीं बल्कि एक महिला ने उन पर आरोप लगाया है कि शादाब ने एक साल तक उन्हें बंधक बनाए रखा और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी. महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लेकिन अब शादाब ने खुद इस पूरे मामले पर एक वीडियो जारी किया है और आरोपों को खारिज कर दिया है. शादाब ने कहा है कि अगर कोई मेरे खिलाफ सबूत ला दे तो मैं खुद अपनी गर्दन काट लूंगा. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी कहानी.