कहीं आप भी ये कफ सिरप बच्चों को तो नहीं पिला रहे, कई राज्यों में मौतों के बाद UP में जारी हुआ ये एक आदेश
देशभर में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों ने हड़कंप मचा दिया है. इसी बीच उत्तर प्रदेश ड्रग विभाग ने भी एक्शन लेते हुए खतरनाक बैच की बिक्री पर रोक लगाने और सभी कफ सिरपों की जांच के आदेश जारी किए हैं.
ADVERTISEMENT

UP में अब सभी कफ सिरपों की होगी गहन जांच (सांकेतिक तस्वीर)
देश के कई राज्यों में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की गंभीर घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश में ड्रग विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है. एहतियातन यूपी में भी अब इसके लिए एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस मामले में ड्रग्स विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ने प्रदेश के सभी जिलों में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर्स को इस जानलेवा कफ सिरप की बिक्री रोकने और सैंपल जुटाने के आदेश दिए गए हैं. गौरतलब है कि ये कार्रवाई तमिलनाडु स्थित मेसर्स स्रेसन (Sresan) फार्मास्युटिकल के द्वारा बनाए गए कोल्ड्रिफ कफ सिरप (COLDRIF SYRUP) के एक बैच में खतरनाक केमिकल पाए जाने के बाद शुरू की गई है.
