ड्रम में सिर फंसने के बाद बेकाबू हुआ सांड, बीच रोड पर किया तमाशा...फिर युवाओं ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो
Baghpat Viral Video: बागपत में एक सांड भोजन की तलाश में सड़क किनारे रखे ड्रम में सिर फंसा बैठा, जिसके बाद वह बीच रोड पर बेकाबू होकर दौड़ने लगा. स्थानीय युवाओं ने हिम्मत दिखाकर सांड को काबू किया और ड्रम काटकर उसकी जान बचाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

बीच सड़क पर सांड ने किया तमाशा
इंसान तो इंसान, जानवर को भी जब भूख लगती है और उसे खाना के लिए कुछ नहीं मिलता तो वह छटपटाने लगता है. और इसी बीच अगर कहीं से खाने से खूशबू आ गई तो बिना कुछ सोच-समझे खाने की तलाश करते-करते वह वहां पहुंच ही जाता है. लेकिन यहीं भूख कभी-कभी कई मुश्किलें भी खड़ी कर देती है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सामने आया है, जो जानवर की भूख और इंसान की इंसानियत दोनों की ही कहानी को दिखाती है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.