वाराणसी में दुल्हन बनी चांदनी ने कुछ ऐसा कि सभी कह रहे Wahhh...बिटिया ने दहेज लोभियों को अच्छा सबक सिखाया
वाराणसी में दहेज की मांग पर दुल्हन ने वरमाला तोड़कर शादी से इंकार कर दिया. दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे वाले दहेज मांग रहे थे और पिता से मिसविहैव कर रहे थे. मामला शिवपुर थाने पहुंचा और पुलिस जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: रौशन जायसवाल.
शादी में बेटियों के पिता कभी बैंक तो कभी बाजार में नजर आते हैं. कई बार कर्ज लेकर शादी की तैयारियों में जुटे पिता तब टूटने लग जाते हैं जब दरवाजे पर आई बारात और दूल्हे पक्ष के लोग किसी न किसी बात पर बार-बार नाराज होने लगते हैं. मान-मनौव्वल का दौर चलता है. पिता को बेटे वालों के सामने गिड़गिड़ाता देख बेटी का कलेजा फट पड़ता है. ये सब सहकर भी शादी होती है और बेटी ससुराल चली जाती है. लेकिन वाराणासी की चांदनी के साथ ऐसा नहीं हुआ. चांदनी ने वर पक्ष को ऐसा सबक सिखाया कि अब कोई ऐसी गलती करने से पहले जरूर सोचेगा.