''मेरे पैसों से कार खरीदकर जमाया भौकाल...अब दूसरी शादी करने चला था''...शादी में पहुंची पत्नी ने बता दी गुजरात वाली कहानी
UP News: यूपी के बस्ती में दूसरी शादी रचाने पहुंचे दूल्हे की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब उसकी पहली पत्नी रेशमा स्टेज पर पहुंच गई. रेशमा ने मौके पर एक एक कर शादी की तस्वीरें दिखानी शुरू की और विनय का सच सबके सामने ला दिया. इस दौरान मौके पर खूब हंगामा हुआ. विवाद बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस के मामला शांत करवाया और दोनों पक्षों की सहमति से शादी रुकवा दी.
ADVERTISEMENT

UP News: यूपी के बस्ती जिले के एक गांव में सोमवार को शादी की तैयारियां जाेर शोर से चल रही थी. एक तरफ जहां बाराती डांस कर रहे थे तो उधर दूसरी तरफ दूल्हा जयमाल डाले स्टेज पर बैठा था. लेकिन इस बीच अलगे ही पल वहां कुछ ऐसा हुआ कि खुशियों का ये पल विवाद में बदल गया. दरअसल, दूल्हे की पहली पत्नी ने स्टेज पर एंट्री मार ली. दूल्हा तुरंत मामला समझ गया, लेकिन अन्य लाेग महिला को पहचानने की कोशिश करने लगे. इस बीच दूल्हे की पहली पत्नी ने एक-एक कर उसकी लोगों को फोटो दिखानी शुरू की. इसके बाद स्टार्ट हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा. महिला ने स्टेज से ही दूल्हे के राज खोलने लगी. खूब हंगामा हुआ. इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत करवाया और दूल्हे को थाने ले आई. अब पुलिस दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट हुई है.