घर में बाढ़ का पानी आने पर फूल चढ़ाने और डुबकी लगाने वाले दारोगा जी कौन? सामने आई पूरी जानकारी

UP Police Daroga Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से यूपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में उनका एक मंजिला घर पानी में डूबा हुआ दिख रहा है. ऐसे में वे ड्यूटी पर जाने से पहले वर्दी में मां गंगा को पुष्प अर्पित करते और दूध से उनका अभिषेक करते हुए दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Police Daroga Viral Video:
घर में आया बाढ़ का पानी.
google news

UP Police Daroga Viral Video: देशभर के कई राज्यों में मानसून जमकर बरस रहा है, जिससे लोगाें का जनजीवन अस्त व्यस्त है. कई जगहों पर सड़के पानी से लबालब भरी हुई हैं तो कहीं नदी नाले उफान पर हैं. पहड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस बीच अब यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है.