Ankita Bhardari Murder Case: कथित VIP का नाम लेने वाली उर्मिला सनावर गायब? घर पहुंची पुलिस ने चिपकाए नोटिस, जानिए उनमें क्या लिखा
Ankita Bhardari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP का नाम उजागर करने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बार-बार समन के बावजूद पुलिस के सामने पेश न होने पर हरिद्वार पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाया है. सहारनपुर स्थित घर पर नोटिस चस्पा किया गया, जबकि किराएदार ने उर्मिला के एक महीने से लापता होने की जानकारी दी.
ADVERTISEMENT

Ankita Bhardari Murder Case
Urmila Sanawar News: अंकिता भंडारी केस में कथित VIP के नाम उजागर करने का दावा है एक्ट्रेस उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. दरअसल, बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश न होने पर अब अभिनेत्री उर्मिला के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है. इसके लिए उर्मिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इस कड़ी में बृहस्पतिवार हरिद्वार पुलिस की टीमें सहारनपुर स्थित उनके निवास पर नोटिस चिपकाने पहुंचीं. इस बीच अब उनके घर पर रहने वाले किराएदार ने बताया कि उर्मिला को यहां से जाए हुए करीब 1 महीना हो चुका है. वो कहां पर है उन्हें नहीं पता.