देहरादून: दुकान की छत पर खाली अंडों की क्रेट में गिरा रॉकेट...फिर धधक उठी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल
Dehradun News: दीपावली की रात देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी में आग लग गई. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत हीं हुआ.
ADVERTISEMENT

रॉकेट गिरने से हुआ हादसा
Dehradun News: दीपावली के मौके पर मंगलवार की रात देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र की निरंजनपुर सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना रात करीब 8:30 बजे के आस-पास की बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का मच गई. इस बीच लोगों ने पुलिस को कॉल किया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.