CM धामी का बड़ा एक्शन, हरिद्वार जमीन घोटाले में DM, SDM समेत कई अधिकारी सस्पेंड
Haridwar land scam: हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए DM-SDM समेत दर्जन भर अफसरों को सस्पेंड किया है. क्या है पूरा मामला जानिए इस खबर में.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)
Haridwar land scam: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भूमि घोटाले के एक मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया गया है. यहां के चर्चित नगर निगम के भूमि घोटाले में हरिद्वार के जिलाधिकारी, एसडीएम और नगर निगम आयुक्त को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. ये पहली बार है जब एक साथ इतने वरिष्ठ अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं.
