कोटद्वार : राेज मिल रही धमकियां, परिवार की सुरक्षा का डर...जिम संचालक दीपक ने बताया घटना के बाद उनके साथ क्या क्या हुआ
Kotdwar BABA Shop Name Dispute: उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. बुजुर्ग दुकानदार के समर्थन में सामने आए जिम संचालक दीपक कुमार ने अब इस पूरे मामले पर खुलकर हमारे सहयोगी आज तक से बात की है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उन्हें धमकियों मिल रही हैं. ऐसे में उन्हें अब अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है.
ADVERTISEMENT

Kotdwar shop name dispute
Kotdwar Shop Name Dispute: उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के बोर्ड में बाबा नाम काे लेकर हुए विवाद के बाद इन दिनों इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. इस विवाद के दौरान बुर्जग दुकानदार के सपाेर्ट में अपना नाम मोहम्मद दीपक बताने वाले जिम संचालक दीपक कुमार ने हमारे सहयोगी आज तक से बातचीत की है. इस दौरान दीपक ने विवाद के दौरान जो कुछ हुआ वो सब बताया है. उन्होंने विस्त से घटना के बारे में जानकारी दी है. इस दौरान दीपक ने बातचीत में बताया कि घटना के दिन कुछ लोग बुजुर्ग के साथ बदतमीजी कर रहे थे और उन्हें भला बुरा कह रहे थे. एक जागरूक नागरिक होने के नाते मुझसे ये देखा नहीं गया और मैं बीच बचाव करने पहुंच गया. हालांकि इस विवाद के बाद उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है.