अंकिता भंडारी हत्याकांड: धामी सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, केस की टाइमलाइन देखिए

उत्तराखंड की चर्चित अंकिता भंडारी हत्या के मामले में अब CBI जांच करेगी. जनता के गुस्से और परिवार की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी सिफारिश कर दी है.

ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari murder case update
Ankita Bhandari murder case update
Google CTA

Ankita Bhandari case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इसकी सिफारिश की है. यह फैसला अंकिता के माता-पिता से मुलाकात के बाद लिया गया. अंकिता के माता-पिता लंबे समय से CBI जांच की मांग कर रहे थे. वे मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं थे.