तेज प्रताप ने नई पार्टी का पोस्टर किया शेयर, 'जनशक्ति जनता दल' रखा नाम, ब्लैकबोर्ड होगा चुनाव चिह्न

Tej Pratap Yadav new party: तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' का पोस्टर जारी किया, चुनाव चिह्न ब्लैकबोर्ड रखा, बिहार चुनाव से पहले राजनीति में बढ़ी हलचल.

ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' का पोस्टर लॉन्च किया, चुनाव चिह्न ब्लैकबोर्ड रखा
तेज प्रताप यादव की नई पार्टी का पोस्टर लॉन्च
Google CTA

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. लालू प्रसाद यादव ने 25 मई को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को घर और पार्टी से 6 साल के लिए दूर कर दिया था. अब तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है और उसका नाम 'जनशक्ति जनता दल' रखा है. तेज प्रताप ने खुद इसका एक पोस्टर जारी किया है जिसमें उन्होंने पार्टी का स्लोगन, चुनाव चिह्न और पार्टी का मोटो(उद्देश्य) बताया है. लेकिन इस पोस्टर को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.