Bihar Election Survey: बिहार चुनाव में दलित और मुस्लिम वोटर्स किसके साथ, NDA और INDIA किसका कितना दबदबा, ताजा सर्वे में सामने आई बात
Bihar Election Survey: दलित, मुस्लिम, EBC और OBC वोट बैंक किस ओर झुक रहे? NDA बनाम INDIA गठबंधन में कौन होगा मजबूत, जानें ताजा नतीजे.
ADVERTISEMENT

बिहार चुनाव में किसका पलड़ा भारी, ताजा सर्वे में हुआ खुलासा
बिहार में आगामी चुनाव से पहले सरगर्मियां तेज हो चुकी है. हर एक राजनीतिक दल अपने-अपने गठबंधन को मजबूत करने और सत्ता में आने की जुगत में लगे हुए. राजनीतिक गतिविधियों के बीच Ascendia का एक ताजा सर्वे सामने आया है. सर्वे के नतीजों के मुताबिक इस चुनाव में एक बार फिर जातीय गणित और गठबंधन के समीकरण ही परिणाम तय करेंगे. हालांकि इस बार प्रशांत किशोर के खुद मैदान में उतरने से यह चुनाव और दिलचस्प हो गया. आइए विस्तार से जानते हैं इस ताजा सर्वे में क्या-कुछ नतीजे सामने आए है.