क्या महागठबंधन में हो जाएगी टूट? मुकेशी सहनी ने क्यों कहा- "सब इधर उधर भाग जाएंगे"
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया. महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बोले- "अभी पत्ते खोलेंगे तो सब इधर-उधर भाग जाएंगे."
ADVERTISEMENT

मुकेश सहनी ने दिया बड़ा बयान(फाइल फोटो)
Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव से पहले पार्टियां अपना वोट बैंक मजबूत करने में लगी हुई है. इसी कड़ी में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग पटना के सदाकत आश्रम में हुई. फिर इसके बाद महागठबंधन के नेता अति पिछड़ा न्याय संकल्प संगोष्ठी में शामिल हुए जहां अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र जारी किया गया. इस संगोष्ठी में अति पिछड़ा समाज से आने वाले बिहार के बड़े चेहरों में से एक मुकेश सहनी भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम के बाद बिहार तक के संवाददाता ने मुकेश सहनी से खास बातचीत की जिस दौरान उन्होंने अगर अभी पत्ते खोलेंगे तो पार्टी में भगढड़ मच जाएगा और लोग इधर-उधर चले जाएंगे. साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत की. आइए विस्तार से जानते है.