5 साल छोटे देवर पर फिदा हुई 4 बच्चों की मां, पति से खुलकर बताने लगी अपनी प्रेम कहानी, गांव में मचा बवाल

Bhagalpur Love Triangle: नवगछिया में 4 बच्चों की मां अपने 5 साल छोटे देवर के प्यार में पड़ गई. पति से अलग होकर प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही महिला के लौटते ही गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा मचा.

ADVERTISEMENT

भागलपुर: 4 बच्चों की मां देवर के प्यार में, गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा
रामशरण यादव और मोनी देवी.
Google CTA

Bhagalpur Love Triangle: प्यार उम्र और जन्म के बंधनों से मुक्त होता है, ऐसा आपने फिल्मों में देखा ही होगा. लेकिन भागलपुर की ये कहानी थोड़ी कलयुगी है. यहां प्यार रिश्तों के बंधन से भी उनमुक्त होता हुआ दिख रहा है. ये कहानी है नवगछिया की जहां 17 साल पुराने पति-पत्नी के रिश्ते का धागा कब कमजोर हुआ...इसकी भनक भी रामशरण यादव को नहीं लग पाई. पता तो तब चला जब नई प्रेम कहानी लिखी जा चुकी थी क्योंकि पात्र भी तय थे और भविष्य की योजनाएं भी.