पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को लोगों ने दौड़ाया, भागते हुए का वीडियो वायरल, सामने आई पूरी कहानी

Mangal Pandey Viral Video: पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के काफिले पर भीड़ का हमला, पत्थरबाजी और आगजनी के बीच मंत्री को भागना पड़ा. वीडियो वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना.

ADVERTISEMENT

Patna protest – Bihar Health Minister Mangal Pandey convoy attacked, viral video
मंगल पांडे पर हमला(फोटो- स्क्रीनग्रैब)
google news

Mangal Pandey Viral Video: बिहार की राजधानी पटना से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी स्टंटबाजी या किसी फेमस सेलिब्रिटी का नहीं बल्कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का है. दरअसल मंगल पांडे को पटना के अटल पथ पर जनता के भयंकर विद्रोह का सामना करना पड़ा. अटल पथ पर प्रदर्शन कर रही गुस्साई भीड़ ने उनके काफिले पर हमला किया और शीशे भी पत्थर चलाए जिससे कांच टूटने की भी बात सामने आ रही है. हमले के बाद काफिले सहित मंत्री मंगल पांडेय के भागने का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.