Bihar Election 2025: मोहनिया सीट पर तेजस्वी यादव की कैंडिडेट श्वेता सुमन का नामांकन क्यों हुआ रद्द? जानें वजह
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन को एक और झटका लगा है. कैमूर जिले की मोहनिया सीट से आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने कहा कि श्वेता बिहार की मूल निवासी नहीं हैं.
ADVERTISEMENT

आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द
Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव से पहले माहौल काफी गरमाया हुआ है. इस चुनाव में महागठबंधन खेमे की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है. 12 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी के आमने-सामने होने के बाद अब एक और नया झटका लगा है. अब चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया है.