Bihar Election 2025: महागठबंधन में किन 9 सीटों पर फंसे पेच की वजह से नहीं थम रहा घमासान? देखें पूरी लिस्ट
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान जारी है. आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, माले और वीआईपी के बीच 9 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है, जिनमें सिमरी बख्तियारपुर, जाले, वैशाली, लालगंज, वारसलिगंज, नरकटियागंज, बहादुरपुर, बछवाड़ा और राजगीर शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

महागठबंधन में 9 सीटों के वजह से फंसा पेच
पहले चरण के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी दिन है लेकिन बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारा का मामला अभी तक सुलझा ही नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी के अलावा गठबंधन में मौजूद अन्य पार्टियां कुछ ऐसी सीटें चाहती है जिसपर या तो किसी दूसरे पार्टी ने पहले ही सिंबल दे दिया है या फिर वह उनकी विनिंग सीट है. महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं होने के कारण राजनीतिक पारा भी काफी हाई हो गया है. आइए विस्तार से जानते है कौन सी है वो 9 सीटें जिसने पूरी तरह से पेच फसा हुआ है.