दिवाली पर बोनस कम मिला तो कर्मचारियों ने टोल का गेट खोला, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकलीं

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिवाली के दिन फतेहाबाद टोल कर्मचारियों ने बोनस कम मिलने से नाराज होकर टोल गेट खोल दिए. हजारों गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकल गईं. पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच बातचीत कराई.

ADVERTISEMENT

agra lucknow expressway news, fatehabad toll gate open, diwali bonus dispute, up police action, toll employees protest
टोल गेट की फाइल फोटो के साथ इनसेट में कर्मचारियों के विरोध की तस्वीर.
google news

उत्तर प्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हजारों गाड़ियां बगैर टोल दिए निकल गईं. यह घटना फतेहाबाद टोल गेट का है. इस टोल गेट पर कर्मचारियों में कंपनी को लेकर भारी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस कम दिया गया. इससे नाराज कर्मियों ने टोल गेट ही खोल दिया. इस दौरान काफी गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए निकल गईं.