Bihar Election 2025: महागठबंधन में विवाद खत्म? तेजस्वी यादव के साथ बंद कमरे में अशोक गहलोत से क्या हुई बात, सामने आई तस्वीर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के भीतर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए अशोक गहलोत पटना पहुंचे. तेजस्वी यादव और लालू यादव के साथ हुई बंद कमरे की बैठक की तस्वीरें सामने आईं. गहलोत ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और भाजपा फूट डालने की कोशिश कर रही है.

ADVERTISEMENT

अशोक गहलोत ने की राजद के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात
अशोक गहलोत ने की राजद के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात(Photo-X/@ashokgehlot51)
google news

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में घमासान मचा हुआ है. इसी को शांत कराने के लिए पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज पटना भेजा है. अब अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बंद कमरे में मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद माना जा रहा है कि महागठबंधन में चल रहा विवाद अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही सब सुलझ जाएगा. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.