Bihar Election 2025: चिराग पासवान बोले- 'मैं भी मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, लेकिन...', चुनाव नहीं लड़ने की बताई वजह

Chirag Paswan Statement: बिहार चुनाव 2025 से पहले चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार हैं. चिराग ने कहा कि वे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते.

ADVERTISEMENT

Chirag Paswan
चिराग पासवान(फाइल फोटो)
google news

बिहार चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई. हर एक राजनीतिक दल अपने पूरे दम-खम से चुनावी मैदान में उतर चुकी है और प्रचार शुरू कर दिया है. इसी बीच चिराग पासवान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बिहार चुनाव में उनकी रणनीति से लेकर सीएम बनने के मुद्दे पर खुलकर बातचीत की. चिराग पासवान ने इस बातचीत के दौरान कहा वे भी सीएम बनना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार है. उन्होंने यह भी साफ किया वे जल्दबाजी में कुछ नहीं करेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.