बिहार चुनाव 2025: आज चुनाव हो जाए तो कौन मारेगा बाजी ? इस ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले नतीजे
Latest Opinion Poll on Bihar Elections 2025 : बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले, रुद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स द्वारा किए गए एक ओपिनियन पोल ने राज्य की राजनीतिक हवा में महत्वपूर्ण बदलावों के संकेत दिए हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिहार में नीतीश से ज्यादा तेजस्वी के प्रदर्शन से लोग हैं संतुष्ट.
बतौर सीएम पहली पसंद के नतीजे भी चौंकाने वाले हैं.
बिहार चुनाव का बिगुल अभी बजा भी नहीं है और एक ओपिनियन पोल के ताजा नजीते जारी हो गए हैं. रुद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स के ओपिपिनय पोल का दावा है कि यदि आज की तारीख में बिहार में चुनाव होते हैं तो किस पार्टी को ज्यादा एज मिलेगा. ओपिनियन पोल ने ये भी बताया कि वर्तमान नीतीश सरकार से वहां की जनता कितनी खुश है? विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के प्रदर्शन से जनता कितनी संतुष्ट है? साथ ही इस ओपिनियन पोल में सीएम के रूप में जनता की पसंद भी जानने की कोशिश की गई है.
