Bihar Election 2025: PM मोदी की रैली में बीच अचानक मंच पर बत्ती हो गई गुल, लाइटवाले को ढूंढ ने लगे गिरिराज सिंह, वीडियो वायरल
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच बेगूसराय में पीएम मोदी की रैली के दौरान अचानक मंच की लाइट चली गईं. ऐसे में अंधेरे में गिरिराज सिंह खुद लाइट वालों को बुलाने में लगे. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर तंज कसा है.
ADVERTISEMENT

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025: बिहार में इन दिनों चुनावी प्रचार जोरों पर है. इस कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गिरिराज सिंह के चुनावी क्षेत्र बेगूसराय में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे. लेकिन यहां एक अजीबोगरीब देखने को मिला.प्रधानमंत्री मंच पर मौजूद थे तभी अचानक से बत्ती गुल हो गई. इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को खुद लाइट वालों को ढूंढना पड़ा. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर बीजेपी पर तंज कसा है.