एनडीए, महागठबंधन या फिर कोई और...बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाएं किसे देंगी वोट? Ascendia के सर्वे ने चौंकाया
Bihar Chunav Survey: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले Ascendia के सर्वे ने बड़ा खुलासा किया है. सर्वे के अनुसार 45% महिलाएं इस बार भी एनडीए को वोट देना चाहती हैं, जबकि 40% महिलाएं महागठबंधन के पक्ष में हैं. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के असर से महिलाओं में मौजूदा सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है.
ADVERTISEMENT

बिहार चुनाव में महिलाओं ने चौंकाया
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने इस बार महिलाओं के लिए तरह-तरह के कल्याणकारी योजनाओं की बात कही. माना जाता है कि महिला जिसके साथ होगी उसकी ही सरकार बनेगी. इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, जिसमें की सीएम नीतीश ने महिलाओं को अपने पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी.