मोकामा में बाहुबल की लड़ाई तो महुआ में तेजस्वी के उम्मीदवार को टक्कर देंगे तेज प्रताप यादव, जानें कौन से हैं वे 30 हॉट सीट
First phase Hot Seat List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की 121 सीटों में से 30 हॉट सीटों पर सबकी नजरें टिकी हैं. मोकामा में बाहुबलियों की टक्कर, महुआ में तेज प्रताप यादव बनाम तेजस्वी के उम्मीदवार की फाइट, अलीनगर में मैथिली ठाकुर का मुकाबला और गौरा बौराम में महागठबंधन की कलह ने सियासी पारा चढ़ा दिया है.
ADVERTISEMENT

Bihar hot seats list
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में अब काफी समय बचा हुआ है. राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच टफ फाइट होने वाली है और कुछ समीकरण भी ऐसे ही दिखाई दे रहे हैं. राज्य में 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों पर पहले फेज की वोटिंग होगी.