Chhapra में गरीब महिला की मौत पर सबने छोड़ा साथ, बेटियों ने मां को दिया कंधा और मुखाग्नि, श्राद्ध के लिए लगा रही गुहार

छपरा में बेटा न होने और गरीबी के कारण जब ग्रामीणों ने महिला के शव को कंधा देने से इनकार कर दिया तो उसकी दो बेटियों ने खुद अर्थी उठाकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की.

ADVERTISEMENT

बिहार का वीडियो वायरल
बिहार का वीडियो वायरल
google news

बिहार के सारण जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली और साथ ही बेटियों के साहस की एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक गरीब महिला की मौत के बाद जब समाज ने मुंह मोड़ लिया और कंधा देने तक कोई नहीं आया, तो दो बेटियों ने खुद अपनी मां की अर्थी उठाई और श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार किया.